जयपुर में सगाई करने जा रहे रणबीर-आलिया? एक्टर के चाचा रणधीर कपूर ने कही यह बात:
- Last updated: Wed, 30 Dec 2020 12:59 PM
नए साल के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के जयपुर पहुंचने को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद यह स्टार कपल सगाई के लिए पिंक सिटी पहुंचा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों रणथंभौर में सगाई कर सकते हैं। हालांकि इन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनका कहना है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2021 में ही सगाई करेंगे। रणधीर कपूर ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'यह सच नहीं है। यदि आज रणबीर और आलिया की सगाई होती तो मेरा परिवार मैं भी उनके साथ होता। रणबीर, आलिया और नीतू कपूर वहां छुट्टियां बिताने और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए हैं। उनके एंगेजमेंट की खबरें गलत हैं।'
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर फिलहाल रणथम्भौर में हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी पहुंची हैं। इसके चलते कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इस दौरान रणबीर और आलिया सगाई कर सकते हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी फिलहाल जयपुर में ही हैं।
हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें रणवीर और रणबीर कपूर नीतू कपूर संग नजर आ रहे थे। हालांकि इस तस्वीर में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण नहीं दिखे। कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि यदि कोरोना का संकट न आया होता तो वह अब तक शादी कर चुके होते।
सिद्धार्थ-कियारा और ईशान-अनन्या भी मुंबई से बाहर मनाएंगे नया साल
रणबीर कपूर ने कहा था, 'मैं सोचता हूं कि यदि कोरोना का संकट न आया होता तो अब तक हम लोग शादी कर चुके होते। लेकिन मैं कुछ भी कहकर इस मौके को गंवाना नहीं चाहता। मैं जल्द ही अपनी जिंदगी में इस लक्ष्य को हासिल करना चाहता हूं।' बीते सप्ताह कपूर फैमिली की ओर से आयोजित क्रिसमस पार्टी में भी आलिया भट्ट पहुंची थीं। इसके बाद रणबीर कपूर भी भट्ट फैमिली की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। दोनों स्टार 2017 से ही रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मई 2018 में सोनम कपूर की शादी के मौके पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार किया था।
'त्वाडा कुत्ता टॉमी' पर थिरके शिखर धवन, शहनाज गिल ने दिया यह रिएक्शन
उसके बाद से ही दोनों को अकसर फैमिली फंक्शंस में देखा जाता रहा है। रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते रहे हैं। फिलहाल दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' के लिए काम कर रहे हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन कपल्स में हैं, जिनकी काफी चर्चा होती है और अकसर फोटोग्राफर्स उनका पीछा करते नजर आते हैं।